बलरामपुर – सरकारी जमीन की सीमांकन के दौरान एक महिला पटवारी से शराब के नशे में शिक्षक द्वारा अभद्रता की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक राजकुमार पोर्ते को शराब के नशे में गाली-गलौज करते देखा जा सकता है। यह मामला वाड्रफनगर के रूपपुर गांव का है।
यह मामला तब सामने आया जब महिला पटवारी ममता भगत न्यायालय के आदेश के बाद सीमांकन के लिए रूपपुर गांव गई थीं। इसी दौरान शिक्षक राजकुमार पोर्ते ने शराब के नशे में आकर उनसे अभद्र व्यवहार किया। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नक्सलियों से मुठभेड़ में बड़ी सफलता: कांगेर जंगल में एक माओवादी मारा गया, हथियार जब्त
पटवारी ममता भगत ने बताया कि वे इस मामले की शिकायत अपने संघ से करेंगी और उसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगी। हालांकि, अभी तक इस घटना की पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
There is no ads to display, Please add some


